छत्तीसगढ़ विधानसभा सत्र के दौरान वहां पहुंच उसे तंत्र शक्तियों से बांधने के मामले में चर्चित होने वाले तांत्रिक बाबा अब रमन सिंह सरकार की सत्ता वापसी के लिए कर्मकांड करने जा रहे हैं। भाजपा को प्रदेश में चौथी बार सत्ता में लाने के लिए वो अमरनाथ में कर्मकांड करेंगे। इसके लिए बुधवार को वह फ्लाइट से श्रीनगर के लिए रवाना होंगे। वहां पर सीएम रमन सिंह की फोटो रखकर तांत्रिक क्रिया की जाएगी।
– तांत्रिक बाबा रामलाल कश्यप बुधवार को फ्लाइट से दिल्ली जा रहा है। वहां से अमरनाथ जाएगा। अमरनाथ में भी तांत्रिक पूजा होगी। इसके बाद चौथी बार भी डॉ. रमन सिंह के मुख्यमंत्री बनने और प्रदेश में भाजपा सरकार बनने का दावा किया जा रहा है।
– तंत्र पूजा मंगलवार रात 11 बजे से 12 बजे तक होगी। तांत्रिक रामलाल कश्यप ने दावा किया है कि उन्होंने कलश के अंदर कुछ गुप्त सामग्री और विधानसभा स्थल से लाई मिट्टी रखी है। जिसे पूरी तांत्रिक क्रिया के बाद आज रात 11 बजे से 12 बजे के बीच निकाला जाएगा और अमरनाथ में इसे लेकर लगभग 1 घंटे वहां भी कुछ क्रिया पूरी की जाएगी। तांत्रिक बाबा के साथ उनके 8 साथी भी अमरनाथ जा रहे है। वे रायपुर से दिल्ली और दिल्ली से श्रीनगर की फ्लाइट टिकट करवा चुके है।
– यह तांत्रिक क्रिया करने वाले बाबा रामलाल कश्यप जांजगीर जिले के पामगढ़ के पास मुलमुला में रहने वाले हैं। यह वहीं तांत्रिक है, जिसने पिछले दिनों विधानसभा सत्र के दौरान उसको तंत्र से बांधने का दावा किया था। तांत्रिक ने कहा था कि वह विधानसभा परिसर की मिट्टी लेने आया है। इस मिट्टी को लेकर वह तंत्र क्रिया करेगा, जिससे भाजपा की चौथी बार सरकार बन सके।
रमन सिंह को फिर सीएम बनाने का दावा
– तथाकथित तांत्रिक का विधानसभा का पास पामगढ़ विधायक अंबेश जांगड़े ने बनवाया था। यह बाबा दरअसल भारतीय जनता युवा मोर्चा का मंडलाध्यक्ष है और पिछले करीब 15-20 वर्षों से तांत्रिक पूजा कर रहा है। उसका दावा है कि अमित शाह ने 65 का टार्गेट दिया, छत्तीसगढ़ में बीजेपी की 66 सीटें बनेगी।
– शाह ने प्रदेश संगठन को 65 सीटें जीतने का टार्गेट दिया है, लेकिन उनकी इस तांत्रिक क्रिया की पूजा के बाद ऐसी कोई भी ताकत नहीं कि वे प्रदेश में भाजपा सरकार को बनने से रोक सके उन्होंने भविष्यवाणी की है कि छत्तीसगढ़ में 66 सीटें बीजेपी जीतेगी और अगली बार भी मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ही होंगे।
– तांत्रिक ने दावा किया कि 20 वर्षों पहले खुद भोलेनाथ उसके सपने में आए थे और अखंड ज्योति कलश जलाने के साथ-साथ कुछ बाते भी कही थी. जिसके बाद से वे भोलेनाथ का भक्त है और कई पूजाएं कर रहा है, हालांकि इस पूरी क्रिया को तांत्रिक बाबा ने भोलेनाथ की ही पूजा बताया और दावा किया कि पूरा जांजगीर शहर उन्हें जानता है।